साफ्टवेयर की परिभाषा
(What is Software in Hindi निर्देशों के समूह को सॉफ्टवेयर कहते है सॉफ्टवेयर) Computer का वहभाग होता है जिसको हम केवल देख सकते हैं और उस पर कार्य कर सकते हैं, Software का निर्माण Computer पर कार्य को Simple बनाने के लिये किया जाता है, सॉफ्टवेयर के मदद से ही कोई भी कार्य हम कर पते है आजकल काम के हिसाब से Software का निर्माण किया जाता है, जैसा काम वैसा Software । Software को बडी बडी कंपनियों में यूजर की जरूरत को ध्यान में रखकर Software programmers द्वारा तैयार कराती हैं, इसमें से कुछ free में उपलब्ध होते है तथा कुछ के लिये चार्ज देना पडता है। जैसे आपको फोटो से सम्बन्धित कार्य करना हो तो उसके लिये फोटोशॉप या कोई वीडियो देखना हो तो उसके लिये मीडिया प्लेयर का यूज करते है। What is Software in Hindi
सॉफ्टवेयर के मुख्यतः दो प्रकार होते है |
- सिस्टम सॉफ्टवेयर
- एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
सिस्टम सॉफ्टवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर ही है, जिसे लौ लेवल लैंग्वेज में लिखा जाता है जैसे: असेंबली लैंग्वेज, आदि. इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य यह कि इसके द्वारा सिस्टम के सभी रिसोर्सेज को कण्ट्रोल व मैनेज किया जा सके. ये मेमोरी मैनेजमेंट, प्रोसेस मैनेजमेंट, सिस्टम की प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी के लिए उपयोगी होता है. सिस्टम सॉफ्टवेयर अन्य सॉफ़्टवेयर जैसे एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर के लिए कंप्यूटिंग वातावरण भी प्रदान करता है। ये हार्डवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के मध्य इंटरफ़ेस का कार्य करता है.
इसकी सहायता से यूजर आसानी से सिस्टम को समझ पाता है और सिस्टम में अपनी कमांड दे पाता है. ये तब से चलना शुरू हो जाता है जब हम सिस्टम को स्टार्ट करते हैं और उसी समय से अपना कार्य अर्थात सिस्टम के रिसोर्स को कण्ट्रोल व मैनेज करने लगता है और ये तब तक अपना कार्य करता है जब तक हम सिस्टम को शट डाउन नहीं करते।
अब बात करते हैं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कि ये भी एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है, जिसे हाई लेवल लैंग्वेज में लिखा जाता है जैसे: Java, VB, .net, आदि. इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ये यूजर और सिस्टम सॉफ्टवेयर के मध्य इंटरफ़ेस का कार्य कर सके. ये यूजर की स्पेसिफिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। ये कंप्यूटिंग सोफ्टवेयर, एडिटिंग सॉफ्टवेयर, डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर, आदि भी हो सकते हैं. अर्थात प्रत्येक एप्लीकेशन को उसके स्पेसिफिक कार्य हेतु डिज़ाइन किया गया होता है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण: MS word, आदि हैं.

