प्रिये पाठक, स्वागत है आपका हमारे पोस्ट पर जिसमे आपको कंप्यूटर से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगा जैसे कंप्यूटर क्या होता है (what is computer) कंप्यूटर की परिभाषा क्या होती, है कंप्यूटर के प्रकार , कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या होती हैं यहां आपको कंप्यूटर की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी तो अगर आप कंप्यूटर के बारे में हिंदी में जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट जरूर पढें

कंप्यूटर क्या है – What is Computer
कंप्यूटर क्या है – What is Computer “कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो कुछ तय निर्देशों के अनुसार कार्य को संपादित करते है. और ज्यादा कहे तो Computer एक इलेक्ट्रोनिक उपकरण है जो इनपुट उपकरणों की मदद से आँकडों को स्वीकार करता है उन्हें प्रोसेस करता है और उन आँकडों को आउटपुट उपकरणों की मदद से सूचना के रूप में प्रदान करता है.
Computer का हिंदी में मतलब (Computer Meaning in Hindi) “गणना” होता है. इसका मतलब कम्प्यूटर एक गणकयंत्र (Calculator) है. इसका अविष्कार Calculation करने के लिये हुआ था लेकिन, आज कम्प्यूटर को एक जोडने वाली मशीन (कैलकुलेटर) कहना गलत होगा. क्योंकि कम्प्यूटर जोडने के अलावा सैकडों अलग-अलग कार्य करता है.
कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या होती है – Computer Full Form in Hindi
- C= Common
- O= Oriented
- M= Machine
- P= Particularly
- U= United and used under
- T= Technical and
- E= Educational
- R= Research
अर्थात Commonly Operating Machine Particularly Used in Technology Education and Research.
कंप्यूटर को ठीक प्रकार से कार्य करने के लिये सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों की आवश्यकता होती है। यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। बिना हार्डवेयर सॉफ्टवेयर बेकार है और बिना सॉफ्टवेयर हार्डवेयर बेकार है। मतलब कंप्यूटर किसी भी कार्य को बिना सॉफ्टवेयर के नहीं कर सकती है और सॉफ्टवेयर बिना हार्डवेयर के, हार्डवेयर को कैसे कार्य करना है उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर के अन्दर पहले से ही डाली गयी होती है। कंप्यूटर के सीपीयू से कई प्रकार के हार्डवेयर जुडे रहते हैं, इन सब के बीच तालमेल बनाकर कंप्यूटर को ठीक प्रकार से चलाने का काम करता है सिस्टम सॉफ्टवेयर यानि ऑपरेटिंग सिस्टम।
कंप्यूटर की कार्य प्रणाली (Computer Functions)
कंप्यूटर के कार्यप्रणाली की प्रक्रिया एक चरणबद्ध तरीके से पूरी होती है –
इनपुट (Input) → प्रोसेसिंग (Processing) → आउटपुट (Output)
- इनपुट के लिये आप की-बोर्ड, माउस इत्यादि इनपुट डिवाइस का प्रयोग करते हैं साथ ही कंप्यूटर को सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंमाड या निर्देश देते हैं या डाटा एंटर करते हैं।
- यह इस प्रक्रिया का दूसरा भाग है इसमें अापके द्वारा दी गयी कंमाड या डाटा को प्रोसेसर द्वारा सॉफ्टवेयर में उपलब्ध जानकारी और निर्देशों के अनुसार प्रोसेस कराया जाता है।
- तीसरा और अंतिम भाग आउटपुट इसमें आपके द्वारा दी गयी कंमाड के आधार पर प्रोसेस की गयी जानकारी का आउटपुट कंप्यूटर द्वारा आपको दिया जाता है जो आपको आउटपुट डिवाइस द्वारा प्राप्त हो जाता है।
आउटपुट डिवाइस (Output Device) की सूची
आउटपुट डिवाइस:- आपके द्वारा दी गयी कंमाड के अाधार पर प्रोसेस की गयी जानकारी का आउटपुट कंप्यूटर द्वारा आपको दिया जाता है जो आपको आउटपुट डिवाइस या आउटपुट यूनिट द्वारा प्राप्त हो जाता है आउट डिवाइस हार्डवेयर होता है आउटपुट डिवाइस सबसे बेहतर उदाहरण आपका कंप्यूटर मॉनिटर है यह i/o devices कहलाती है
- मोनीटर
- स्पीकर
- प्रिन्टर
- प्रोजेक्टर
- हेडफोन
- प्रिंटर
इनपुट डिवाइस (Input Device) की सूची
इनपुट डिवाइस इनपुट डिवाइस ऐसी होती हैं जिनसे कंप्यूटर में डेटा और कमांड स्टोर या एंटर कराया जा सकता है इनपुट डिवाइस मेन मेमोरी में स्टोर किए गए डेटा और निर्देशों को बायनरी में कन्वर्ट कर देती है
- माऊस
- की-बोर्ड
- स्केनर
- डी.वी.डी.ड्राइव
- पेनड्राईव
- कार्डरीडर
- माइक्रोफोन
कम्प्यूटर के महत्वपूर्ण भाग
कंप्यूटर एक मशीन है और कंप्यूटर के यही मशीनरी पार्ट्स कंप्यूटर का हार्डवेयर कहलाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि अकेला हार्डवेयर की सभी काम कर सकता है कंप्यूटर का दूसरा हिस्सा सॉफ्टवेयर भी है सॉफ्टवेयर की सहायता से ही कंप्यूटर के हार्डवेयर को निर्देश दिए जाते हैं और निर्देशों को फॉलो करते हुए हार्डवेयर सभी काम करता है सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की आत्मा है और हार्डवेयर उसका शरीर है दोनों का होना परम आवश्यक है किसी भी काम को करने के लिए कंप्यूटर के साथ हार्डवेयर के रूप में जुड़े हुए सभी से महत्वपूर्ण होते हैं और अपना अलग-अलग काम करते हैं जैसे कीबोर्ड इनपुट लेता है और प्रिंटर आपको आउटपुट देता है
कम्प्यूटर के निम्न महत्वपूर्ण भाग होते है:-
- मॉनिटर ( Monitor )
- माउस ( Mouse )
- कीबोर्ड ( Keyboard )
- सेंट्रल प्रोसेसिंग ( Central Processing Unit )
- यू.पी.एस
- मोनीटर या एल सी डी:- इसका प्रोयोग कम्प्यूटर के सभी प्रेाग्राम्स का डिस्प्ले दिखाता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है।
- की-बोर्ड :- इसका प्रयोग कम्प्यूटर मे टाइपिंग लिए किया जाता है, यह एक इनपुट डिवाइस है हम केवल की-बोर्ड के माध्यम से भी कम्प्यूटर को आपरेट कर सकते है।
- माऊस :- माऊस कम्प्यूटर के प्रयोग को सरल बनाता है यह एक तरीके से रिमोट डिवाइस होती है और साथ ही इनपुट डिवाइस होती है।
- सी. पी. यू.(सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट):- यह कम्प्यूटर का महत्वपूर्ण भाग होता है हमारा सारा डाटा सेव रहता है कम्प्यूटर के सभी भाग सी. पी. यू. से जुडे रहते है। सीपीयू के अन्दरूनी भागों के बारे में जानें क्लिक करें।
- यू.पी.एस.(अनिट्रप पावर सप्लाई ):- यह हार्डवेअर या मशीन कम्प्यूटर बिजली जाने पर सीधे बन्द होने से रोकती है जिससे हमारा सारा डाटा सुरक्षित रहता है।


nice