काढा बनाने की सरल विधि | काढा बनाने का सही तरीका | काढ़ा कैसे बनाते है।

(काढा बनाने का सही तरीका )…जैसा की आप सब को मालूम अभी कोरोना काल चल रहा है और हम सभी को अपने सेहत का खास धयान रखने के लिए बोला जा रहा है। ऐसे में हमारे सेहत के लिए काढ़ा बहुत ही अधिक लाभकरि साबीत हो रहा है। परन्तु बहुत लोगो को काढ़ा बनाने की सही बिधि पता ही नहीं है । तो आइये आज हम आपको बताते है काढ़ा बनाने का सही तरीका।

काढा बनाने की सरल विधि | काढा बनाने का सही तरीका | काढ़ा कैसे बनाते है।

मात्रा :- तिन लोगो के लिए

सामग्री :-

१ ) 6 कप पानी २) काली मिर्च 5
३) लौंग 5
४) तुलसी पत्ता 5
५) अदरक 1 इंच टुकडा
६) दालचीनी 1 इंच टुकडा
७) तेजपत्ता 1
८) गिलोय 1 इंच टुकडा
९) गुड या निंबु स्वाद अनुसार

(काढा बनाने का सही तरीका) विधि – एक बर्तन मे 6 कप पानी ले उसे गैस चूल्हे पर रख दे उसमे तुलसी पत्ते डाल दे जब पानी उबलने लगे तो तेजपत्ता, काली मिर्च,दालचीनी, लौंग डाल दे फिर गिलोय को कुटकर पानी मे डाले, फिर अदरक को कद्दुकस करके डाले अंत मे स्वाद के लिए निंबु या गुड डाल दे । अब इस काढे को तब तक उबाले जब तक की ये आधा न रह जाए फिर छन्नी या कपडे से कप मे छान ले और आराम से घुंट घुंट करके पिए ।

कब_पिए :- दिन मे तिन बार एक-एक कप पिए ।

लाभ :- रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्युनिटि ) बढेगी, सर्दी जुकाम, बुखार, सिरदर्द व अन्य रोगो की अचुक रामबाण दवा है ।

चेतावनी :- अत्याधिक गर्मी पड़ने पर काढा कम ही पिए और ऊपर दी गई औषधीयो की मात्रा भी कम कर दे ।

Leave a Reply